
जमशेदपुर । बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक सरयू राय के द्वारा दिनांक 20 नवंबर 2026 को रामार्चा पूजा किया गया और 21 नवंबर 2026 को महाप्रसाद का वितरण किया गया ।
इस कार्यक्रम में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला जो अभी वर्तमान में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के सदस्य भी हैं ।

उनके साथ प्रसाद वितरण के मौके पर अधिवक्ता अक्षय कुमार झा सहित लॉयर्स डिफेंस की पूरी प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव , संजय कुमार राय ,केशव कुमार सिंह ,वरीय अधिवक्ता शिव कुमार शर्मा , अजय कुमार और उनके साथ लगभग 15-20 अधिवक्ता और महिला अधिवक्ता भी मौजूद रहे । मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ला ने विधायक सरजू राय को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और उसके उपरांत सभी ने प्रसाद ग्रहण किया ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
