• Sun. Nov 22nd, 2026

न्युवोको ने आरपीएल सर्टिफिकेशन के जरिए कुशल राजमिस्त्रियों को किया सम्मानित

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। न्युवोको विस्टास कॉर्प लिमिटेड ने सोनाडीह स्थित अपने सीएसआर स्किल डेवलपमेंट सेंटर में रिकग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आरपीएल) प्रतिभागियों के लिए सम्मान और दीक्षांत समारोह आयोजित किया। ‘न्युवो मेसन‘ कौशल विकास पहल के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय राजमिस्त्रियों के मौजूदा कौशल को औपचारिक मान्यता दी गई, ताकि उनके पेशेवर विकास और स्थायी आजीविका के अवसर बढ़ सकें। ओरियन एजुकेशन सोसाइटी के सहयोग से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और काम से जुड़ी टूलकिट दी गईं।

आरपीएल के अंतर्गत राजमिस्त्रियों के कौशल का आकलन कर आधुनिक निर्माण तकनीकों, गुणवत्ता मानकों और कार्यस्थल की सुरक्षा से जुड़ी कमियों को दूर किया जाता है, जिससे उनकी पेशेवर विश्वसनीयता मजबूत होती है। सोनाडीह सीमेंट प्लांट के प्लांट हेड संदीप वर्मा ने कहा कि निर्माण क्षेत्र में कुशल राजमिस्त्रियों की अहम भूमिका है और कौशल की मान्यता से उन्हें बेहतर आजीविका के अवसर मिलते हैं।

उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य उनका आत्मविश्वास बढ़ाना, निरंतर सीखने के लिए प्रेरित करना और आसपास के समुदायों को सशक्त बनाना है। समारोह में न्युवोको और ओरियन एजुकेशन सोसाइटी के अधिकारियों के साथ प्रशिक्षु राजमिस्त्री भी मौजूद थे।

न्युवोको के प्रमुख कार्यक्रम ‘न्युवो मेसन‘ के तहत वित्त वर्ष 2025-26 में विभिन्न प्लांट क्षेत्रों में 900 से अधिक लोगों को प्रशिक्षित किया गया, जिनमें आरपीएल के 500 से अधिक राजमिस्त्री और विभिन्न मॉड्यूल के 350 से अधिक युवा शामिल थे। इसके आगे कंपनी ने ‘प्रोजेक्ट नव निर्माण‘ की भी शुरुआत की है, जिसके जरिए प्रमाणित राजमिस्त्रियों को उद्यमिता और व्यवसाय प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर स्वतंत्र ठेकेदार बनने में मदद की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *