
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर (औरंगाबाद)। नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या-6 स्थित सोनपुरा निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमचंद प्रसाद गुप्ता के पुत्र पंकज कुमार गुप्ता के रूप में की गई है।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस घटना से पूरे सोनपुरा मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार गुप्ता डेहरी में कोल डिपो के समीप स्थित किराना दुकान में काम करता था। बताया जाता है कि दुकान के काम से वह कुछ सामान लाने के लिए सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से कुचल गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन गहरे सदमे में आ गए। शनिवार की सुबह जब युवक का शव उसके पैतृक निवास सोनपुरा पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों का विलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।
अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया
। लोगों ने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। बाद में पूरे विधि-विधान के साथ सोनपुरा स्थित मोक्षधाम में युवक का अंतिम संस्कार किया गया। युवक की असामयिक मौत से सोनपुरा सहित आसपास के इलाके में शोक व्याप्त है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
