• Sun. Nov 22nd, 2026

शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर (औरंगाबाद)। नवीनगर प्रखंड में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अदमा रस्तीपुर गांव में छापेमारी कर एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 300 एमएल की 66 बोतल, कुल 19.8 लीटर शराब बरामद की है।गिरफ्तार कारोबारी की पहचान अदमा रस्तीपुर गांव निवासी रामप्रित पासवान उर्फ कल्लू, पिता स्वर्गीय सूरज पासवान के रूप में की गई है।जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान शराब के साथ कारोबारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में एसआई रामशब्द गिरी समेत सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर गिरफ्तार कारोबारी को थाना लाया।

नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *