
जिले में उद्यमिता विकास एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उद्यमियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं से अवगत कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 21 नवंबर 2026 को उद्योग विभाग के कार्यालय सभागार में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र श्री रवि शंकर प्रकाश की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला के दौरान वर्तमान एवं भावी उद्यमियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) से संबंधित सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस क्रम में MSME Samadhaan (ODR), MSEFC एवं TReDS पोर्टल की कार्यप्रणाली, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया तथा इनके माध्यम से मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तारपूर्वक बताया गया।

इसके अतिरिक्त उद्यमियों को विलंबित भुगतान से संबंधित समस्याओं के निराकरण, ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने तथा शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। कार्यशाला के माध्यम से उद्यमियों को उपलब्ध सरकारी योजनाओं एवं डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय के संचालन एवं विस्तार को सुगम बनाने के संबंध में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) श्री वरुण चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), JSLPS श्री पंकज कुमार, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) श्री रितेश चौधरी, EODB मैनेजर श्री रोहित कुमार सहित जिले के विभिन्न उद्यमी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
