• Fri. Nov 20th, 2026

निरसा: मैथन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मांस से लदा पिकअप वैन जब्त, 2 हिरासत में

admin's avatar

Byadmin

Nov 20, 2026
crescent ad

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा :मैथन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मांस से लदा पिकअप वैन जब्त, दो लोग हिरासत में; पूछताछ जारी

 

गुप्त सूचना पर रात 10:30 बजे पुलिस ने की कार्रवाई, शिवलीबाड़ी से आसनसोल जा रहा था मांस से भरा

 

मवेशियों के अवैध कारोबार के खिलाफ मैथन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मांस से लदे एक पिकअप वैन को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हलचल मच गई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवलीबाड़ी से मांस से लदा एक पिकअप वैन आसनसोल की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही मैथन पुलिस सतर्क हुई और रात करीब 10:30 बजे वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान पिकअप वैन में बड़ी मात्रा में मांस लदा हुआ पाया गया। पुलिस ने तत्काल वाहन को जब्त कर उसमें सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु चिकित्सक डॉ. रवि भूषण सुमन को बुलाया गया। उन्होंने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए सुरक्षित रखा है, ताकि मांस की प्रकृति और उसकी वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सके।

 

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। मांस कहां से लाया गया था, इसे कहां ले जाया जा रहा था और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका क्या है, इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *