
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
निरसा :निरसा में मोबाइल दुकान में सेंधमारी, 40-50 एंड्रॉयड मोबाइल चोरी

बीच बाजार में चोरों ने पुलिस प्रशासन को दी खुली चुनौती, सीसीटीवी और बिजली के तार काटकर दिया घटना को अंजाम.

संवाददाता):निरसा-जामताड़ा रोड स्थित केके मोबाइल जंक्शन में गुरुवार की देर रात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन चोरी कर लिए। चोरों ने दुकान के पीछे स्थित संकीर्ण गली से प्रवेश कर छत से सटी दीवार में सेंध काटी और दुकान के अंदर घुसकर करीब 40 से 50 एंड्रॉयड मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।
दुकान के मालिक सोनू कुमार साव ने बताया कि शुक्रवार की सुबह आसपास के दुकानदारों ने उन्हें दुकान में चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही वे दुकान पहुंचे। जांच करने पर पता चला कि चोर दुकान के पीछे की संकरी गली से होकर आए थे। उन्होंने छत से सटी दीवार में सेंध काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और मोबाइल फोन चोरी कर लिए।
दुकानदार के अनुसार, चोरों ने दुकान में घुसने के बाद बिजली और सीसीटीवी कैमरों के सभी तार काट दिए थे। वहीं, आसपास लगे कैमरों पर भी प्लास्टिक बांध दिया गया था, ताकि उनकी गतिविधियां कैमरे में कैद न हो सकें। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि चोरी की घटना रात करीब दो बजे हुई होगी। चोरी गए मोबाइलों की सही संख्या और नुकसान का आकलन विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगा।
गौरतलब है कि निरसा के व्यस्ततम बाजार क्षेत्र में 24 घंटे आवागमन वाले मुख्य मार्ग के किनारे इस तरह सेंधमारी कर लाखों रुपये की चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों के इस दुस्साहस को पुलिस प्रशासन के लिए खुली चुनौती माना जा रहा है।
अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए चोरों का पता लगाती है और चोरी गए मोबाइलों की बरामदगी कर पाती है।।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
