
जमशेदपुर । लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति एवं राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के संयुक्त तत्वाधन में स्वर्णरेखा नदी घाट पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच पूजा सामग्री का वितरण कर सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की गई।
शिविर में श्रद्धालुओं के बीच गया का प्रसिद्ध दूध, आम का दातुन, अगरबत्ती, घी का दीपक और कपूर सहित छठ पूजा में उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री वितरित की गई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के बीच खीर का भी वितरण किया गया। आयोजकों का उद्देश्य छठ व्रतियों को पूजा के दौरान सहयोग प्रदान करना और इस पावन पर्व पर सेवा, सहयोग एवं सामाजिक एकता का संदेश देना था।

इस सेवा कार्य में संस्था के बिश्वेश्वर सिंह, बदल घोष, संजय प्रमाणिक, संतोष ठाकुर, नीरज ठाकुर, विकास गुप्ता, मुकेश, पप्पू, उदय प्रकाश ठाकुर, सदन कुमार ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, संगीता कुशवाहा एवं रितु शर्मा सहित कई सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं अखिल भारतीय जन संघर्ष समिति एवं राष्ट्रीय नाई क्रांति सेना के संस्थापक भाई अरुण शर्मा ‘नेताजी’ की इस आयोजन में अहम भूमिका रही। उनके नेतृत्व में दोनों संगठनों के सदस्यों ने मिलकर श्रद्धालुओं की सेवा की। वहीं इस मौके पर अरुण शर्मा ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, स्वच्छता और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। जरूरतमंदों और श्रद्धालुओं की सेवा करना ही इस पर्व की सच्ची भावना है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
