• Sun. Nov 15th, 2026

कुल्टी- बराकर नदी तट पर छठ ब्रती श्रद्धालु भक्तों ने रविवार की शाम को अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया

admin's avatar

Byadmin

Nov 15, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी विधायक सह मंत्री डाक्टर अजय पोद्दार ने छठ व्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण किया और छठ व्रतियों से आशीर्वाद लिया और बराकर नदी पर अध्य॔ दिया ।

इस दौरान बराकर स्टेशन रोड के फ्रेंड्स कमिटी बराकर ग्वालापट्टी द्वारा सड़कों को पूरे फूल से सजाया गया झागमग लाईट लगाई गई ।जिसका उद्घाटन मंत्री पश्चिम बंगाल के पी डब्लू डी पी एच ई मंत्री डाक्टर अजय कुमार पोद्दार ने किया। इस मौके पर समाज सेवी डाक्टर रामबालक शर्मा,बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल ,भाजपा नेता अवध किशोर शर्मा।

कमिटी के अध्यक्ष किशोर कुमार साव ,अनोज यादव,मनोज यादव ,संजीव यादव,राजा यादव,मोनू साव नितिन तुलस्यान सहती अन्य सदस्य महजूद रहे। चारों ओर सामाजिक संगठनों तथा युवाओं द्वारा अपने अपने गली मोहल्ले को तथा घाटों को और घाट जाने वाले रास्तों को सजाने का कार्य जोर-शोर से चल रहा था । इसके बाद सोमवार को अस्ताचल गामी भगवान सूर्य को बराकर नदी तट पहुंचकर भक्तों ने अर्घ्य दिया । वही विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा रास्ते में अलग-अलग स्थान पर छठ भक्तों के लिए दूध फूल अगरबत्ती आदि का वितरण किया जा रहा था । पुलिस प्रशासन की ओर से गोताखोरों तथा अन्य सुरक्षा से संबंधित टीम बराकर नदी में गश्त लगा रही थी । ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना घटित न हो । वही इस बार छठ व्रतियों के रास्ते में मोटरसाइकिल टोटो आदि के आवागमन पर रोक नहीं लगाया जा सका । इसके पूर्व के वर्षों में पुलिस प्रशासन तथा स्थानीय संगठनों द्वारा छठ व्रतियों के आने जाने के समय में वाहनों के आवाजाही पर मुख्य मार्गों पर पूर्णत प्रतिबंध लगा दिया जाता था । जिस कारण उन्हें काफी सहूलियत होती थी । हालांकि प्रशासन की बाकी अन्य व्यवस्थाएं सभी कारगर थी । बराकर फाड़ी प्रभारी अपने दल बल के साथ लोगो की सुरक्षा में तैनात थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *