
जमशेदपुर, 15 नवम्बर, बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान के स्थानीय कार्यालय भिलाई पहाड़ी एम.जी.एम. NH -33 में आज दिनांक 15/11/2026 धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती मनाई गई साथ ही संस्था ने अपना चौथा स्थापना दिवस भी मनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में देवघर पंचायत के मुखिया श्री शशी सिंह सरदार, एवम चंद्र शेखर

रिपोर्टर कोल्हान,(प्रमंडल),

लोक मंत्र हिन्दी दैनिक, राजेश दुबे (त्रिवेणी अर्थ मूवर कंपनी), अमित कुमार (त्रिवेणी अर्थ मूवर कंपनी) एवं अन्य गणमान्य लोग अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसी अवसर पर 14 नवम्बर को मनाए जाने वाले बाल दिवस को आज बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल इत्यादि का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई एव अतिथियों को अंग बस्तर देकर सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा संस्थान के मुख्य सचिव श्री जय चंद्र ओझा, जिला सचिव दुलाल चंद्र दत्ता, प्रहलाद गोप, राकेश बिहारी,यादव दता, हरेन सिंह, दिनेश गोप, दीपक महतो, लालटू दत्ता, सुदीप्ता कुमार, मानेसर गौड़, गणेश गोप, गुरुदेव गोप, संजय दत्ता, शौविक कुमार, सुनील हेंब्रम, मंगल टुडू (cse), कुंज बिहारी, राजेश कुम्भकार, भीम गौडू, बिरजेश कुम्हार, दीपा कुमारी,सनातन महतो, झारखंड आंदोलन कारी विद्वान सोरन एवं अन्य मौजूद थे। इस अवसर पर अतिथि श्री शशी सिंह सरदार, ने कहा कि भगवान बिरसा ने जल जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए एक जुट होकर ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आंदोलन किया था और उनके अधूरे सपने को पूरा करने की कोशिश बिरसा मुंडा खेल एवं सामाजिक विकास संस्थान कर रही है वह एक सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं लोगों को संबोधित करते हुए जिला सचिव श्री दुलाल चंद्र दत्ता ने कहा की आज का दिन हम लोग गौरव दिवस के रूप में मना रहे हैं।
हम लोगों को भगवान बिरसा की तरह ही दृढ़ संकल्प होकर जल जंगल और जमीन की रक्षा करनी है। उन्होंने कहा कि आज छठ महापर्व के अवसर पर शक्ति पद दत्ता तालाब पर श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना करने के लिए संस्थान के तरफ से विशेष व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री प्रहलाद गोप ने दिया। प्रतियोगिता में सफल छात्रों को पुरस्कार भी दिया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
