
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ (धनबाद): छठ महापर्व के पहले अर्घ्य (संध्या अर्घ्य) के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल (केंदुआ प्रखंड) की ओर से स्थित न्यू मेरिन मुंडा पट्टी तालाब छठ घाट पर श्रद्धालुओं के बीच पवित्र गंगाजल और प्रसाद का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों और हजारों श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की।

इस अवसर पर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक सुमित कुमार माली (बजरंगी) ने कहा कि संगठन ने पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ छठ व्रतियों की सेवा के लिए यह पहल की है। उन्होंने छठ महापर्व को सूर्योपासना के साथ-साथ भारतीय संस्कृति में अनुशासन, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया। उन्होंने आगे कहा कि बजरंग दल का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजनों तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और सेवा की भावना को बढ़ावा देना भी है। ऐसे पावन अवसर पर व्रतियों की सेवा करना संगठन के लिए सौभाग्य की बात है। संध्या अर्घ्य के दौरान छठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय व उल्लासपूर्ण बना रहा। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते समय गूंजते छठ गीतों और जयघोषों के बीच जब कार्यकर्ताओं ने गंगाजल व प्रसाद बांटना शुरू किया, तो श्रद्धालुओं के चेहरों पर विशेष प्रसन्नता देखने को मिली। इस आयोजन के लिए तालाब तक जाने वाले रास्तों को आकर्षक रंगोली और विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया था। इस पहल ने क्षेत्र में धार्मिक सौहार्द और सेवा-सहयोग की भावना को और मजबूत किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में केंदुआ प्रखंड विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता आयुष कुमार ताती, आदित्य कुमार ताती, अमित कुमार माली, गोलू कुमार तांती, मनीष कुमार पोद्दार, अर्णव कुमार पासवान, अनुराग कुमार और शुभम कुमार ताती सहित बड़ी संख्या में सदस्य व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलजुल कर सेवा कार्य किया और छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएँ दीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
