• Sun. Nov 15th, 2026

सरायकेला : कुकड़ू में तीन दिवसीय क्रिकेट लीग JPL-5 का भव्य उद्घाटन, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने फीता काटकर किया शुभारंभ, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेगा मंच ।

admin's avatar

Byadmin

Nov 15, 2026
crescent ad

 

सरायकेला खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के जानूम गांव में तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय क्रिकेट लीग मैच JPL-5 का भव्य शुभारंभ हुआ। JPL युवा बाहिनी द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट 15, 16 और 17 नवंबर 2026 तक चलेगा।

 

शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि जिला परिषद सरायकेला-खरसावां की उपाध्यक्ष श्रीमती मधुश्री महतो ने स्टंप गाड़कर तथा फीता काटकर क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया।

 

मौके पर मधुश्री महतो ने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों के लिए प्लेटफार्म तैयार करना ही मुख्य उद्देश्य है। ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी हैं।

 

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, पंचानन केटिआर, प्रवीर कुमार महतो, गंगाधर महतो, पतिलाल महतो, नरेश चन्द्र महतो आदि सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *