• Sun. Nov 15th, 2026

सालडीह मांझीटोला छठ घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, रोशनी से लेकर पार्किंग तक की व्यवस्था, अमित सिंह बॉबी घाट पर डेट है

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 15, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर रविवार को आदित्यपुर स्थित सालडीह मांझीटोला छठ घाट पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य अर्पित किया।
इस दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पर्व को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए घाट पर सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस क्रम में पूर्व डिप्टी मेयर सह भाजपा नेता अमित सिंह बॉबी घाट का निरीक्षण करते नजर आए।
उन्होंने श्रद्धालुओं से बेफिक्र होकर छठ घाट पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए हर संभव व्यवस्था की गई है। विशाल छठ घाट पर साफ-सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है। नदी के पानी से लेकर घाट तक पहुंचने वाले रास्तों की सफाई एवं मरम्मत कराई गई है। वहीं, पर्याप्त रोशनी के लिए नदी क्षेत्र में लाइट टावर लगाए गए हैं।
महिला व्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम तथा श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से घाट पर छह कुशल गोताखोरों की तैनाती की गई है।
वहीं, सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान श्रद्धालुओं के बीच चाय, पानी, दातून और अर्घ्य के लिए दूध का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। घाट पर व्यवस्था को सफल बनाने में अजय महतो भंडारी, पवन महतो, स्वप्न कुमार दास, पिंटू गोराई, मिथलेश सिंह, अमितेश सिंह, सुलेमन यादव एवं नील पद्मा विश्वास सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *