• Sun. Nov 15th, 2026

कृत्रिम छठ घाटों पर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य,डब्ल्यू टाइप मैदान में उप महापौर अंकुर सिंह भी व्रतियों के साथ हुए शामिल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 15, 2026
crescent ad

आदित्यपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आदित्यपुर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कृत्रिम छठ घाटों का निर्माण किया गया था।

इन घाटों पर रविवार को छठ व्रतियों ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर छठी मईया के गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। इसी क्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क (डब्ल्यू टाइप मैदान) में बनाए गए कृत्रिम छठ घाट पर आदित्यपुर नगर निगम के उप महापौर अंकुर सिंह भी व्रतियों के साथ अर्घ्य अर्पित करते नजर आए।

उन्होंने छठ व्रतियों को महापर्व की शुभकामनाएं भी दीं। इस अवसर पर पूर्व पार्षद रंजन सिंह, डॉ. बीपी सिंह, कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा, इंद्रजीत पांडेय, संजय कुमार सिंह, धनंजय सिंह पप्पू, दीपू, नीपू एवं वैभव सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *