
सरायकेला : धरती आबा बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती एवं 26वें झारखंड राज्य स्थापना दिवस के सुअवसर पर प्रखंड कुकड़ू कार्यालय परिसर एवं बिरसा मुंडा चौक, डाटम स्थित स्मारक मूर्ति पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार महतो, प्रखंड प्रमुख प्रतिमा बाला पातर, गंगाधर महतो, पंचानन महतो, देव कुमार ने संयुक्त रूप से धरती आबा बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा ने जल, जंगल, जमीन और आदिवासी-मूलवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। झारखंड आंदोलनकारियों के संघर्ष और आंदोलन को भुलाया नहीं जा सकता। उन्हीं के संघर्ष और झारखंड आंदोलनकारियों के बलिदान से आज हमें अलग झारखंड राज्य मिला। हम सबको उनके आदर्शों पर चलकर झारखंड को आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
