• Sun. Nov 15th, 2026

भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 15, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से आदित्यपुर के इमली चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस दौरान उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज में स्वाभिमान, एकता और अधिकारों की अलख जगाई थी।
उनका जीवन और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, गणेश कालिंदी, उमेश प्रमाणिक, बमबोल दास, गुरजीत सिंह, सपन कुंडू, डोको चाकी, रवि गोप, संतोष शाह, पवन महतो, बिशु महतो, राजेश महतो सहित कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed