
सरायकेला : झारखंड स्थापना दिवस एवं महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के आसनबनी पंचायत अंतर्गत रहड़ाडीह में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व दलमा टाइगर सुकलाल पहाड़िया ने किया। उपस्थित लोगों ने धरती आबा बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी समाज के जल, जंगल एवं जमीन की रक्षा के लिए किए गए ऐतिहासिक आंदोलन को याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद कर आदिवासी समाज को अपने अधिकारों और अस्मिता की रक्षा के लिए संगठित किया। उनका योगदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर आसनबनी पंचायत के पूर्व मुखिया गुरुचरण सिंह, खेतू राम सिंह, आदित्य महतो, जीतू पहाड़िया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
