
सरायकेला – धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के अवसर पर 15 नवंबर को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मीडिया को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के निर्माण का श्रेय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिया। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अलग राज्य के निर्माण पर मुहर लगाई थी। सोरेन ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने 55 से 60 वर्षों के शासनकाल में अलग राज्य के आंदोलन को कुचलने का काम किया और आंदोलनों के दौरान हुए गोलीकांड के शहीदों को कभी उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र में भाजपा की सरकार नहीं बनती, तो शायद आज अलग झारखंड राज्य का सपना साकार नहीं हो पाता।

भाजपा सरकार को सच्चा आदिवासी हितैषी बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने 12 साल के शासन में राज्य में 91 आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया।

साथ ही, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ओडिशा के मयूरभंज स्थित सरना स्थल पर जाकर साल के पेड़ के समक्ष माथा टेका।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) को पूरी तरह ध्वस्त बताया और कहा कि राज्य में आदिवासी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।
मौके पर उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, विधायक प्रतिनिधि सनद आचार्य, विष्णु बानरा, पिंकी मोदक, बद्री दरोगा, गणेश गागराई, बीजू दत्ता, राजकुमार सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
