• Sat. Nov 14th, 2026

झारखंड क्षत्रिय संघ ने छठ व्रतियों के बीच बांटे नारियल व गन्ना, खरकई घाट पर भी लगेगा सेवा शिविर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 14, 2026
crescent ad
गम्हरिया। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को लेकर झारखंड क्षत्रिय संघ की गम्हरिया इकाई की ओर से लाल बिल्डिंग चौक पर सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान छठ व्रतियों के बीच नारियल और गन्ना सहित पूजन सामग्री का निशुल्क वितरण किया गया।
सामग्री प्राप्त कर व्रतियों ने संघ के इस प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह एवं स्थानीय वार्ड पार्षद धनंजय गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा करना संघ की पुरानी परंपरा रही है।
पिछले आठ वर्षों से संघ की विभिन्न इकाइयां इस तरह के सेवा कार्यक्रम आयोजित करती आ रही हैं। कदमा और मानगो में शिविर आयोजित करने के बाद गम्हरिया में व्रतियों के बीच सामग्री का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि छठ के अवसर पर खरकई पुल स्थित प्रमुख छठ घाट पर भी संघ की ओर से विशेष सेवा शिविर लगाया जाएगा।
यहां व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए दीया, माचिस समेत आवश्यक पूजन सामग्री के अलावा चाय, बिस्किट और पकौड़ी की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
वहीं, वार्ड पार्षद धनंजय गुप्ता ने कहा कि पर्व के दौरान सामाजिक संगठनों की ओर से इस प्रकार की पहल से छठ व्रतियों को काफी सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना से किए जाने वाले ऐसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
आयोजन को सफल बनाने में संघ के केंद्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह, अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री अरविंद सिंह, संरक्षक विनोद सिंह, सुरेश सिंह, अनय सिंह, भगवान सिंह, युवा अध्यक्ष अमरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह सहित पंकज सिंह, छोटन सिंह, सतेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, देवेश सिंह, राकेश सिंह चंदेल, मानिक चंद्र दास, बृजेश पति तिवारी, सुनील सिंह एवं मुकेश सिंह ने सक्रिय योगदान दिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed