• Fri. Nov 13th, 2026

मानगो स्वर्णरेखा नदी के किनारे बिचौलियों द्वारा घाट पर घेरा बंदी करने का मामला 

admin's avatar

Byadmin

Nov 13, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट पर बिचौलियों द्वारा जमीन की घेरा बंदी कर छठ व्रतियों के बीच पैसे लेकर बेचे जाने का खेल शुरू हो गया है । शुक्रवार को नदी घाट पर झामुमो नेताओं ने भ्रमण कर देखा कि जगह जगह पर बिचौलियों द्वारा रस्सी एवं डंडा गाड़कर तथा चुना एवं पत्थर से घाट के जमीन को घेरने का काम किया गया है ।

वहां मौजूद लोगों से जब बात किया गया तो पता चला कि घेरे गए घाट के जमीन को किसी बिचौलियों द्वारा घेरकर उसे बेचने का काम किया जा रहा है । मौके पर मौजूद झामुमो नेता उज्ज्वल दास एवं मोहम्मद मैनुल खान ने कहा कि लोक आस्था के छठ महापर्व बिहार की तरह झारखंड में भी काफी धूमधाम से मनाया जाता है ।

मानगो स्वर्णरेखा नदी घाट पर छठ व्रतियों का भगवान भास्कर का अर्ध देने के लिए हुजूम उमड़ता है । ऐसे में नदी घाट पर बिचौलियों द्वारा जमीन घेरकर उसे बेचने जैसा गलत काम किया जा रहा है। इसपर जिला प्रशासन द्वारा अविलंब रोक लगाना चाहिए , ताकि छठ पूजन के समय किसी भी व्रतधारियों को उगते एवं डूबते सूर्य का अर्ध देने में कोई कठिनाई उत्पन्न न हो ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *