
आदित्यपुर। सतवाहिनी-जमालपुर में सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने चार दिनों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है।
मामूली सिगरेट को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि गहरी दोस्ती रखने वाले दो युवकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। गुस्से में आकर एक दोस्त ने दूसरे की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी विशाल कुमार सिंह (26) को शुक्रवार को सापड़ा पुल के समीप गिरफ्तार किया।
उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। शुक्रवार को आदित्यपुर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि मृतक सोनू कुमार और विशाल कुमार सिंह के बीच पिछले कुछ महीनों से दोस्ताना संबंध थे।
घटना वाले दिन 9 नवंबर को शाम करीब 7:15 बजे दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सोनू द्वारा सिगरेट मांगे जाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। इसी बीच विशाल ने अपनी कमर में रखी पिस्टल निकाली और सोनू पर गोली चला दी।
गोली लगने से सोनू की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस से बचने के लिए वह उसी रात डिमना चौक पहुंचा और वहां से बस पकड़कर बिहार के शेरघाटी चला गया। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी शेरघाटी से वापस लौट रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने सापड़ा पुल के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त पिस्टल और मोबाइल फोन बरामद किया गया। इस संबंध में आदित्यपुर थाना में कांड संख्या 325/2026 दर्ज किया गया है।
छापेमारी दल में ये थे शामिल
कार्रवाई में एसडीपीओ
अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार, पु०अ०नि० कार्तिकेय सिंह, असलम अंसारी, राजेन्द्र कुमार, सुनील सिंह, हिरालाल कुमार, अमीश कुमार, विक्रमादित्य पाण्डेय, विश्वजीत कुमार तिवारी तथा आरक्षी नीतीश कुमार (टाइगर मोबाइल) शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
