
‘दीपश्री’ समारोह में ‘रंगीलो म्हारो ढोलना’ ने जीता दर्शकों का दिल, 248 मतों के बीच बनीं विजेता; अध्यक्ष सुनील साँवड़िया ने ट्रॉफी एवं उपहार देकर किया सम्मानित
झरिया। मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह ‘दीपश्री’ में आयोजित दर्शकों की पसंद पर आधारित पुरस्कार के अंतर्गत लेकिशा शर्मा को ‘सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय सांस्कृतिक प्रस्तुति’ सम्मान से नवाजा गया। उनकी आकर्षक प्रस्तुति ‘रंगीलो म्हारो ढोलना’ को दर्शकों ने सर्वाधिक पसंद किया। प्रतियोगिता में कुल 248 मत प्राप्त हुए, जिनके आधार पर लेकिशा शर्मा को विजेता घोषित किया गया।

इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया के अध्यक्ष सुनील साँवड़िया ने लेकिशा शर्मा को आकर्षक ट्रॉफी एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने उनकी कला एवं प्रतिभा की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

उल्लेखनीय है कि 10 नवंबर को आयोजित ‘दीपश्री’ समारोह में कलाकारों का उत्साहवर्धन करने तथा दर्शकों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘दर्शकों की पसंद’ पुरस्कार की विशेष पहल की गई थी। इसके अंतर्गत आठ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में से दर्शकों को अपनी पसंद की एक प्रस्तुति चुनकर मतदान करने का अवसर दिया गया था। इस पहल को दर्शकों का उत्साहजनक प्रतिसाद मिला और कुल 248 मत प्राप्त हुए।
इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, झरिया के अध्यक्ष सुनील साँवड़िया, मारवाड़ी युवा मंच, झरिया समृद्धि शाखा की अध्यक्ष जया अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा की अध्यक्ष किरण शर्मा तथा मारवाड़ी महिला समिति, झरिया की अध्यक्ष शीला चोखानी सहित तीनों संस्थाओं के सदस्यगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम संयोजक अरविंद शर्मा के साथ डॉ. मनीष शर्मा, धर्म प्रकाश खेतान, जगदीश तुलस्यान, मनोज खड़िया, गोविंद अग्रवाल, महेश जालुका, रमेश अग्रवाल, सीए दीपक अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगड़िया, शिव शंकर खंडेलवाल, प्रभाष कुमार अग्रवाल, दिनेश शर्मा, सन्नी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल एवं मोहित अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मारवाड़ी सम्मेलन की इस पहल ने सांस्कृतिक प्रतिभाओं को पहचान एवं सम्मान देने के साथ-साथ कलाकारों को प्रोत्साहित करने और दर्शकों को कार्यक्रम से सक्रिय रूप से जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
