
आदित्यपुर। भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता मनोज तिवारी को झारखंड प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष है।
कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर बधाई दी। मनोज तिवारी ने बूथ स्तर से राजनीतिक सफर शुरू किया था। वे युवा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला मंत्री, मंडल अध्यक्ष और लगातार दो कार्यकाल तक भाजपा जिला मंत्री रहे हैं।
नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने प्रदेश एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होग इस अवसर मुख्य रूप से आरआईटी मंडल के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मानंद झा, पंकज सिंह, रणधीर गुप्ता, स्वप्निल सिंह, निरंजन मिश्रा, सूरज भोला, मंडल अध्यक्ष अमरेश गोस्वामी, किशन प्रधान, गणेश कालिंदी, श्याम बाबू दास, अजय मिश्रा, धनंजय कुमार, अभिषेक पराशर, राकेश त्रिपाठी, प्रकाश रंजन, अभिषेक ओझा, चंदन सिंह, गोलू, सुजीत, विकास, संदीप एवं टिंकू झा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
