• Wed. Nov 11th, 2026

केंदुआडीह थाना क्षेत्र में मिट दुकानदारों की बल्ले बल्ले।खस्सी की आड़ में लोगों को खिला रहे हैं भेड़ बकरी का मांस

admin's avatar

Byadmin

Nov 11, 2026
crescent ad

 

केंदुआ(धनबाद) केंदुआडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत में इन दिनों तथा कथित मिट दुकानदारों द्वारा खस्सी की मांस बिक्री के नाम पर भेड़ बकरियों का मिट बिक्री किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मिट दुकानदारों ने शुद्ध खस्सी का मिट बिक्री करने को लेकर दुकान के बाहर बड़े बड़े बोर्ड लगा रखे हैं कि भेड़ बकरी का मिट साबित करने वाले को मोटी रकम का इनाम दिया जाएगा। वहीं इसके आड़ में बेखौफ बकरी का वध कर मांस जनता को खिला रहे है। जो लोग चैलेंज करते है दुकानदार वैसे लोगों के साथ इनाम तो दूर बल्कि मारपीट करने पर भी उतारु हो जाते हैं। सूत्र बताते हैं कि मिट दुकानों में बकरी का वध के लिए देर शाम 7/8 बजे लगभग लोयाबाद की ओर से व्यापारी 4/5 की संख्यां में ऑटो से माल लेकर ज्यों ही आते हैं की दुकानदार दुकान में बने अंधेरा बंकर नुमा खोली में बंद कर छुपा देते हैं और सुबह के 9 बजे ग्राहकों के आने से पूर्व बकरी वध करते है जिससे किसी को शक न हो। इस प्रकार दुकानों में माल खपाया जाता है। यदि रात्रि के समय मिट दुकानों में छापेमारी की जाय तो खस्सी के स्थान पर वध के लिए बंकर नुमा खोली में रखी गई कई भेड़ बकरी आसानी से पकड़े जा जकते है। जिसको लेकर आसपास के लोगों के बीच चर्चा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed