• Wed. Nov 11th, 2026

सीएनटी एक्ट की 118वीं वर्षगांठ पर बालीगुमा में संगोष्ठी आयोजित 

admin's avatar

Byadmin

Nov 11, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर । सीएनटी एक्ट की 118वीं वर्षगाँठ के अवसर पर 11 नवंबर को भीम चिकित्सालय बालीगुमा में एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी का अध्यक्षता डिमना के माझी बाबा दीपक मुर्मू तथा संचालन डेमका सोय ने किया। आदिवासी एवं मूलवासी समाज के पारंपरिक भूमि अधिकारों, प्रभावी क्रियान्वयन तथा वर्तमान समय में भूमि संरक्षण के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया।

कुमार चंद्र मार्डी ने कहा कि सी एन टी एक्ट पूर्वजों के संघर्ष, बलिदान और ऐतिहासिक आंदोलन की बदौलत अंग्रेजी शासकों को बनाने के लिए बाध्य किया गया। यह कानून झारखंड के आदिवासी एवं मूलवासी समाज की अस्मिता, अस्तित्व, जल-जंगल-जमीन और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा का महत्वपूर्ण संवैधानिक एवं कानूनी आधार है।

आज झारखंड में आदिवासी-मूलवासी समाज की जमीन लगातार खतरे में है। विनोद जी ने कहा कि कानून के उल्लंघन, अवैध भूमि हस्तांतरण, जमीन की खरीद-बिक्री में अनियमितताओं, शहरीकरण के विस्तार तथा प्रशासनिक उदासीनता के कारण पारंपरिक भूमि अधिकारों पर संकट गहराता जा रहा है। मदन मोहन सोरेन ने कहा कि सी एन टी एक्ट कानून के रूप में बहुत मजबूत है परंतु जमीनी स्तर पर काफी कमजोर कर दिया गया है। सीएनटी एक्ट उल्लंघन कर झारखंड का डेमोग्राफी को बदला जा रहा है जिसके चलते आदिवासी और मूल वीडियो का सामाजिक राजनीतिक सांस्कृतिक और आर्थिक स्तर पर काफी दुष्प्रभाव पड़ रहा है । सीएनटी एक्ट को केवल कानून की पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय धरातल पर सख्ती से लागू कराना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

सिद्धेश्वर सिंह सरदार ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिदो-कान्हू और शहीद पोटो हो जैसे महान क्रांतिकारियों की संघर्ष भूमि झारखंड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

संगोष्ठी में सहमति बन की एक महीना के बाद कोल्हान स्तरीय एक सम्मेलन आयोजन किया जाएगा । अवैध भूमि हस्तांतरण के मामले पर वापसी, के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाए।

एक्ट को सख्ती से लागू करने के लिए ग्रामीण क्षेत्र के रैयतों को कृषि कार्य हेतु तथा शहरी क्षेत्र के रैयतों को व्यवसाय स्थापित करने हेतु अनुदान दिया जाए। जन आंदोलन के माध्यम से जागरूकता फैलाया जाएगा तथा सीएनटी एक्ट को कड़ाई से अनुपालन करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा।

इस अवसर पर कुमार चंद्र मार्डी, मदन मोहन सोरेन,बसंती सरदार,नैना हुसैन, डेमका सोय, गौतम बोस, हरीश सिंह भूमिज, राजकुमार दास, बहादुर सोरेन, सुधीर सोरेन, सिद्धेश्वर सरदार, दीपक मुर्मू, दिनकर कच्छप, शिवानी मार्डी, बिपिन चंद्र मुर्मू, भोला सिंह मुंडा, चंदन सिंह, राजेश सिंह, सुनील हेंब्रम, दीनबंधु सिंह भूमिज, पप्पू सोरेन, तूफान हेंब्रम,मोहम्मद गुलाम आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *