• Wed. Nov 11th, 2026

*भोजपुर स्थापना दिवस पर शिक्षा विभाग की कला प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, डीएम ने की सराहना

admin's avatar

Byadmin

Nov 11, 2026
crescent ad

 

आज स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में जिला स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया था। इस अवसर पर भब्य व ढेरों तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया। इसी कड़ी में शिक्षा विभाग के कला गैलरी के साथ तकरीबन 100 छोटे-बड़े कला गैलरियां तैयार किया गया।

मिशन कायाकल्प, डिग्री कॉलेज, माॅडल स्कूल एक नए विचारों के साथ अलग-अलग बदलाव और प्रयोग निश्चित रूप से बेहतर माहौल जिला में श्रृजित हुआ है।भोजपुर शिक्षा विभाग ने अपने कला गैलरी में एक कलात्मक रचनात्मक पहल कर समय की सारगर्भित सच को प्रदर्शित किया। कला शिक्षकों व छात्र-छात्राओं के पहल से चित्र एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मानवेंद्र कुमार ने कहा विकसित भारत कि परिकल्पना हम समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़ा व्यक्ति को मुख्य धारा में लाकर कर सकते हैं। शिक्षा व कला एक ऐसी माध्यम है जो लोगों को हर स्थिति परिस्थिति में जोड़ कर रखने में कारगर है। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए, चित्रों की गहराई को समझ कला शिक्षक और छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।

शिक्षा विभाग ने हाल के दिनों में जिले में कई परिवर्तन लाकर एक शैक्षणिक वैचारिक माहौल बनाने का कोशिश किया है। मिशन कायाकल्प,डिग्री कॉलेज माॅडल स्कूल इन विषयों ने,इन बदलावों ने जिला में एक साकारात्मक माहौल बनाने में कामयाब रहा है।जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मानवेंद्र कुमार सिंह का आधुनिक और तकनीकी समझ उन्हें अन्यों से अलग विचार रखने और समय के बदलाव को स्वीकार कर परिवर्तन लाने में मदद कर रहा है। शिक्षा विभाग का यह कला प्रदर्शनी जिले में चर्चा का विषय तब बन पड़ा,जब जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मिणा ने इसकी सराहना की।

कला-संस्कृति व शैक्षणिक प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा व कला एक दूसरे का सचा साथी है। नवाचार शिक्षा नीति में कला और प्रायोगिक शिक्षा को मजबूती से स्थान दिया गया है। प्रदर्शित चित्र और मोडल अपने कलात्मकता को लेकर अपने कला संस्कृति को समेटे ढेरों सवाल छोड़ जाएंगे। छात्र-छात्राओं व बाल कला संस्कृति की प्रासांगिकता हाल के नैतिक वैचारिक बदलावों में साफ देखा जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित शहर के कला प्रेमियों ने इस आयोजन व प्रदर्शनी को नए व प्रभावी बदलाव के रूप में देख रहे हैं।

प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के कला शिक्षक रौशन राय ने इस आयोजन का खाका तैयार किया था। श्री राय ने कहा कि विकसित भारत कि परिकल्पना गांव जावार लोक कला संस्कृति को विकसित कर किया जा सकता है। बाल कला की रीढ़ गवई स्कूलों में कला व प्रायोगिक प्रोजेक्ट को विकसित कर किया जा सकता है।

वहीं कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल रंजन ने कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि यह अपने मौलिक मूल्यों को लेकर सजग दिखता है। काफी कसी हुई व रचनात्मक संप्रेषण के साथ समाज के सामने लाया है, बदलाव के संस्कृति को प्रदर्शनी में देखा जा सकता है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के प्रभारी मिथिलेश कुमार सिंह ने चित्रों का अवलोकन करते हुए बोले स्थापना दिवस समारोह में यह आयोजन व प्रदर्शनी काफी उत्साह पैदा कर रहा है। वहीं पूर्व प्रधानाध्यापक विजय कुमार सिन्हा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अपने विचार को रखा। उन्होंने बताया कि बाल कला में देश के समक्ष चित्रकार और कलाकारों ने काम किया है और उनका जीवन सफल रहा है।

जिला में डिग्री कॉलेज व मोडल स्कूलों को मान्यता दिया गया है उस विषय पर भी मांडल तैयार किया गया था। शहर के चित्रकार, पत्रकार, रंगकर्मी, साहित्य श्रजक और आम आवाम सभी ने मिलकर इस अवसर को खास बनाया। कला शिक्षिका मोनिका कुमारी, शिल्पा कुमारी, शिक्षक पिंटू प्रसाद,कला शिक्षक रौशन राय ने मिलकर इस प्रदर्शनी की तैयारियां की थी जो काफी प्रभावी और नए संदेश के साथ सराहना मिली।

प्रदर्शनी में प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के छात्राओं द्वारा सृजित कोलाज आकर्षण का केंद्र बना।कागज के कतरनों का सार्थक अभिव्यक्ति कोलाज के कई कलाकृतियों में दिखा जो बालपन को खाकांकित कर रहा था।

हाल के दिनों में भोजपुरी पीड़िया लेखन को भौगोलिक मान्यता मिली है उसे भी शिक्षा विभाग ने प्रदर्शनी का हिस्सा बनाया था। ढेरों चित्र व प्रायोगिक प्रोजेक्ट ने कला प्रेमियों को अपने तरफ खिंचे व बांधे रखने में सफल रहा।

इस अवसर पर उपस्थित कला प्रेमियों में मुख्य भास्कर मिश्रा, रेणु कुमारी, दिवाकर जी, रूपा कुमारी, नागेंद्र पाण्डेय ने शिक्षा विभाग के दोनों कला दीर्घा के नवीन प्रयोगों को आगे के परिवर्तन के रूप में सराहना की। इस अवसर पर बधाईयां देने वाले कला प्रेमियों में मुख्य प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी भोजपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय,सुनित त्रिपाठी, सुकेश कुमार, प्रमोद कुमार, के साथ शहर के कलाकार, पत्रकार,साहित्य श्रजक ने बधाईयां दी है।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *