• Wed. Nov 11th, 2026

पदमपुर में श्री श्री 108 काली पूजा कमेटी की ओर से सात दिवसीय भव्य मेला का आयोजन, 8 से 14 नवंबर तक भक्ति और उत्साह का रहेगा माहौल

admin's avatar

Byadmin

Nov 11, 2026
crescent ad

 

 

पदमपुर, सरायकेला-खरसावां।

 

सरायकेला-खरसावां जिले के पदमपुर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री 108 काली पूजा कमेटी की ओर से मां काली पूजा के अवसर पर सात दिवसीय भव्य धार्मिक कार्यक्रम एवं मेले का आयोजन किया जाएगा। कमेटी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 8 नवंबर 2026 से पूजा एवं मेले का शुभारंभ होगा, जबकि 14 नवंबर 2026 को पूजा का समापन होगा। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

सात दिनों तक भक्ति और उत्सव का माहौल

 

सात दिवसीय काली पूजा एवं मेले का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। मां काली की पूजा-अर्चना के साथ पूरे क्षेत्र में भक्तिमय हुआ वातावरण । इस दौरान श्रद्धालु मां काली के दर्शन कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना किये।

 

मेले में आसपास के गांवों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंच रहे है। पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं किया गया है। श्रद्धालु लाइन में रह पूजा अर्चना कर रहे हैं।

 

मेले में आकर्षण का केंद्र मीना बाजार, झूला, इलेक्ट्रिक झूला, दुकानें और मनोरंजन

 

सात दिवसीय मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें, खान-पान के स्टॉल, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, बच्चों के खिलौने, मिठाइयां तथा अन्य आकर्षक सामग्री मेले की रौनक बढ़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए मेला मनोरंजन और आनंद ले रहे है।

 

मेला केवल खरीदारी और मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह स्थानीय व्यापारियों, छोटे दुकानदारों एवं ग्रामीण कारीगरों के लिए भी अपनी वस्तुओं और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अच्छा अवसर प्रदान करता है।

 

धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता का संदेश

 

काली पूजा जैसे धार्मिक आयोजन समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाने का कार्य करते हैं। पूजा एवं मेले के माध्यम से आपसी प्रेम, सहयोग, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन हमारी पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

14 नवंबर को होगा सात दिवसीय आयोजन का समापन

 

कमेटी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 8 नवंबर से शुरू होने वाला यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 14 नवंबर 2026 को संपन्न होगा। अंतिम दिन मां काली की पूजा-अर्चना के साथ निर्धारित धार्मिक कार्यक्रम एवं विसर्जन की परंपरा निभाई जाएगी।

 

कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका

 

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री 108 काली पूजा कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

 

कमेटी के सदस्य:

 

1. कमिटी के अध्यक्ष -सुब्रत सिंह देव

2. सत्यनारायण मंडल

3. अखय मंडल

4. कालीचरण साहू

5. कड़िया साहू

6. प्रदीप साहू

7. समरचन मंडल

8. सुकरू मंडल

9. आनंद बेहरा

10. धनीधर मंडल

11. शिवकुमार मंडल

12. अशोक साहू

 

श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

 

श्री श्री 108 काली पूजा कमेटी की ओर से क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों से अपील की जाती है कि वे सात दिवसीय काली पूजा एवं मेले में सपरिवार शामिल होकर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

 

मां काली की कृपा से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे, इसी मंगलकामना के साथ पदमपुर में सात दिवसीय काली पूजा एवं मेले का आयोजन किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *