• Wed. Nov 11th, 2026

सरायकेला में धूमधाम से मनाया गया भैया दूज का पर्व

admin's avatar

Byadmin

Nov 11, 2026
crescent ad

 

सरायकेला। सरायकेला के शहरी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का पावन पर्व भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट किया।

मान्यता है कि भैया दूज का पर्व सूर्यदेव के पुत्र यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी पौराणिक कथा पर आधारित है। कहा जाता है कि इस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज का तिलक कर स्वागत किया था। तभी से भाई दूज मनाने की परंपरा चली आ रही है। यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, आपसी विश्वास और अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *