• Wed. Nov 11th, 2026

सरायकेला : तिरुलडीह थाना क्षेत्र के छोटा लापांग गांव में 19 वर्षीय युवक पंकज गोप की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, झाड़ी में खून से लथपथ मिला शव, परिजनों ने प्रेमिका के परिजनों पर लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 11, 2026
crescent ad
 saraikela :* तिरुलडीह थाना क्षेत्र के छोटा लापांग गांव के निवासी 19 वर्षीय पंकज गोप की 9.10.2026 सोमवार की शाम कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी गई।
मंगलवार की सुबह गांव के चौक के आसपास झाड़ी में खून से लथपथ उसका शव मिला। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है और मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।
छोटालपांग गांव के निवासी पशुपति गोप एवं धर्मपति ओर परिजनों के अनुसार, मेरा पुत्र को कुछ दिन लड़की के परिजनों द्वारा मारने के लिए दौड़ाया था ।ओर सोमवार की शाम पंकज को फोन करके बुलाया गया था।
फोन आने के बाद वह घर से बाहर निकला था। इसके बाद वह रातभर घर नहीं लौटा। परिजन रातभर उसकी खोजबीन करते रहे। मंगलबार की सुबह ग्रामीणों ने छोटा लापांग गांव के चौक के आसपास झाड़ी में खून से लथपथ पंकज का शव देखा, जिसके बाद परिवार के लोगों ने तिरुलडीह थाना को सूचना दी।
सूचना मिलने पर परिवार के लोगों ने थाना प्रभारी को लिखित रूप से जानकारी दी। 10.10.2026 को सुबह करीब 11.30 बजे तिरुलडीह पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजा। पोस्टमार्टम के पश्चात देर शाम शव को गांव लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
परिजनों का आरोप है कि फोन करके बुलाकर घर से बाहर निकालने के बाद घात लगाए लड़की के परिजनों ने कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। परिजन हत्यारों को सजा दिलाने और न्याय की मांग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, महतो बहुल गांव होने के कारण पंकज गोप के पिता पशुपति गोप के परिवार के लोग भयभीत और डरे-सहमे हुए हैं।
पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। प्रेमिका और उसकी मां से थाने में पूछताछ की जा रही है। आज 11.10.2026 की सुबह तिरुलडीह पुलिस पशुपति गोप और परिवार के लोगों से पूछताछ करने पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर हत्यारों का पता लगाने के लिए अनुसंधान कर रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *