
सरायकेला : टाटा रांची मुख्य राज्य मार्ग एनएच 33 स्थित चांडिल गोलचक्कर के पास भीषण सड़क हादसा, अज्ञात भारी वाहन ने एक व्यक्ति को कुचला, मौके पर मौत, पूजा का सामान लेकर लौट रहे थे घर, क्रॉसिंग की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों में एनएचएआई के प्रति नाराजगी ।
चांडिल गोलचक्कर के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का सिर बुरी तरह कुचल गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और न ही दुर्घटना में शामिल वाहन का पता चल सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक चांडिल बाजार से पूजा का सामान खरीदकर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गोलचक्कर के पास वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

इस दुर्घटना ने एक बार फिर चांडिल से मानीकुई जाने वाले मार्ग पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। स्थानीय लोगों में एनएचएआई के प्रति नाराजगी देखी जा रही है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अब तक क्रॉसिंग की समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर क्रॉसिंग की समस्या के कारण अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं लगातार होती रहती हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर एनएचएआई कब जागेगा, क्या किसी और की जान जाने के बाद ही क्रॉसिंग की व्यवस्था की जाएगी। अब स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
