
बड़कागांव। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक रोशन लाल चौधरी ने डीएमएफटी मद से एक करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बड़कागांव-टंडवा मुख्य पथ से खरवा तिलहर तक पीसीसी पथ, गार्डवाल एवं नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। विधायक ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी।
इस अवसर पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, नाली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। वहीं गार्डवाल एवं नाली निर्माण होने से सड़क की मजबूती के साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास का आधार बेहतर सड़क और मजबूत बुनियादी ढांचा होता है। ग्रामीण इलाकों को मुख्य सड़कों से जोड़ना, लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की सुविधाओं तक आसानी से पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।

विधायक ने संबंधित विभाग एवं संवेदक को निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
मौके पर मुख्य रूप से मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, सांसद मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, कामेश्वर महतो, जगदेव विचार मंच के अध्यक्ष शाह पूर्व सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर बालेसर मेहता, मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार ,अवध किशोर कुमार, सत्यजीत विद्यालय अलंकार, सुबोध कुमार, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
