
आदित्यपुर। आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को जिले के एसपी ने पुलिस बल के साथ आदित्यपुर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत आदित्यपुर स्थित जयप्रकाश उद्यान छठ घाट से हुई,
जिसके बाद एसपी ने आदित्यपुर-2 होते हुए सापड़ा तक विभिन्न घाटों का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने बताया कि सभी प्रमुख छठ घाटों का सत्यापन कर लिया गया है। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा घाटों पर गोताखोरों की भी व्यवस्था रहेगी,
ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके। महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह और शाम अर्घ्य के दौरान चेंजिंग रूम की व्यवस्था भी की जाएगी।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर छठ घाटों की साफ-सफाई एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराने की बात कही।
वहीं, जिन घाटों पर पानी की गहराई या अन्य कारणों से खतरा बना रहेगा, वहां डेंजर जोन चिह्नित कर बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके साथ ही पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ, आदित्यपुर थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी सहित थाने के पुलिस जवान मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
