
जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” आयोजित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के वसंत जमशेदपुरी ने की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. यमुना तिवारी व्यथित ने किया ।
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना श्री राजेन्द्र साह राज ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य साहित्य समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र झा ने दिया । तत्पश्चात काव्य कलश के इस मौके पर शहर के कुल 23 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया । जिसकी समीक्षात्मक टिप्पणी काव्य पाठ के उपरान्त श्री सुभाष चन्द्र मुनका ने अपने अध्यक्षीय वक्तव्य के दौरान की ।

काव्य पाठ करने वालों में सुरेश चन्द्र झा , हरि किशन चावला, अशोक पाठक “स्नेही”, यमुना तिवारी व्यथित, राजेन्द्र शाह ‘राज’, हरभजन सिंह “रहबर”, डॉ. अरुण कुमार शर्मा, मनीष सिंह ‘वंदन’, प्रतिमा प्रसाद कुमकुम, उषा झा, मंजु कुमारी, डॉ. उदय प्रताप हयात, वसंत जमशेदपुरी, बलविंदर सिंह, हरिहर राय चौहान , शिवनंदन सिंह, शक्ति श्रीवास्तव, रेखा सहाय, कामेश्वर सिंह , सुमन राय चाहत, मिथिलेश चौबे एवं अन्य प्रमुख रहे । जबकि मौके पर साहित्य समिति के सचिव डॉ० अजय कुमार ओझा की उपस्थिति सराहनीय रही ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
