
पंकज ठाकुर
बड़कागांव। अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बीती देर रात थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सघन गश्ती अभियान चलाया गया।

इस दौरान गश्ती दल क्षेत्र के विभिन्न व्यवसाय संस्थाओं, पब्लिक प्लेस, थाना क्षेत्र के विभिन्न सड़क मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों पर गस्ती करते हुए स्थिति का जायजा लिया गया। गश्ती दल द्वारा विभिन्न व्यवसाय संस्थान जैसे बैंक, पेट्रोल पंप यदि संस्थाओं का अवलोकन व निरीक्षण किया गया।इस मौके पर थाना प्रभारी दीपक सिंह ने कहा कि बड़कागांव पुलिस तत्परता के साथ सदैव आम जनमानस के लिए खड़ी है। जनता की सुरक्षा ही हमारी पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी संवेदनशील गतिविधियों का आम जनमानस द्वारा सूचना देने पर बड़कागांव पुलिस संवेदनशील स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करने के लिए तत्पर्य है,
बशर्ते बदले एवं पूर्वाग्रह से ग्रसित भावना से नहीं बल्कि सही और निष्पक्षता सूचना मिलनी चाहिए। श्री सिंह ने आगे कहा कि वैसे 24 घंटा क्षेत्र में पुलिस दल की गस्ती बराबर लगी रहती है।साथ ही साथ समय-समय पर विशेष गस्ती अभियान चलाई जाती है ताकि क्षेत्र में विधि व्यवस्था तथा अपराध पर नजर रखा जाए। गश्ती दल में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के अलावा एसआई अभिषेक कुमार, सिद्धेश्वर कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिस बाल के जवान शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
