• Sun. Nov 1st, 2026

वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, अंबेडकर चौक पर दिया धरना,केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ बुलंद की आवाज, मतदाता सूची में पारदर्शिता एवं मताधिकार की सुरक्षा की उठाई मांग

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Nov 1, 2026
crescent ad
आदित्यपुर । ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत रविवार को आदित्यपुर स्थित अंबेडकर चौक पर कांग्रेस पार्टी की ओर से केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध मार्च और सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष खिरोड़ सरदार ने किया।
प्रदर्शन से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक धरना देकर मतदाता अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ समेत कई नारे लगाकर केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची में पारदर्शिता और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है।
उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने की मांग उठाई। मौके पर जिला मीडिया चेयरमैन सुमन शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी दिवाकर झा, पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल यादव, प्रकाश मंडल, सत्य प्रकाश राय, अमरनाथ झा, विमल कुमार, एनिमा मंडल, नंदलाल नायक, सोनू यादव, रमेश ठाकुर, उदय प्रसाद, संजय कुमार, लक्ष्मण मंडल, आर्यन कुमार, मृत्युंजय सरदार, प्रभाकर प्रधान, पांडे मुखी एवं कुणाल राय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed