
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर। औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुअरी टोला बांध में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित गणेश कुमार, पिता स्व. तेतर भुइयां, निवासी महुअरी टोला बांध ने नवीनगर थाना में आवेदन देकर नौ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि 21 अक्टूबर 2026 की रात करीब नौ बजे गांव में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। इस दौरान वह अपने भाई दिनेश राम और गांव के तीन-चार अन्य लोगों के साथ सड़क किनारे पुल पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर महुअरी गांव के नौ लोग लाठी-डंडे से लैस होकर वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों से बचने के लिए वह भागकर अपने घर में चला गया। आरोप है कि सभी आरोपी उसका पीछा करते हुए घर में घुस गए और वहां मारपीट करने के साथ तोड़फोड़ की। इस दौरान घर की महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाया गया है।

आवेदन में बताया गया है कि मारपीट के दौरान रौशन चौहान ने गणेश कुमार के सिर पर डंडे से वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि यदि थाने में मामला दर्ज कराया तो जान से मार देंगे।पीड़ित ने मामले में रौशन चौहान, पिता वशिष्ठ चौहान; विकास चौहान, पिता भैया राम चौहान; मुन्ना चौहान, पिता गोपाल चौहान; आकाश चौहान, पिता अंजनी चौहान; लव चौहान, पिता अज्ञात; भरत चौहान, पिता कलक्टर चौहान; छोटेलाल चौहान, पिता अनिरुद्ध चौहान;

सूरज चौहान, पिता मंगल चौहान तथा मिस्टर चौहान, पिता ईश्वरनाथ चौहान को नामजद किया है। सभी आरोपी महुअरी गांव के निवासी बताए गए हैं। मामले में नवीनगर थाना कांड संख्या 289/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी एसआई जितेंद्र कुमार को सौंपी गई है। नवीनगर थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
