• Mon. Oct 26th, 2026

बोधि सोसाइटी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया प्रवारणा पूर्णिमा उत्सव

admin's avatar

Byadmin

Oct 26, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। जमशेदपुर बोधि सोसाइटी के तत्वावधान में शरद ऋतु की पावन प्रवारणा पूर्णिमा उत्सव का आयोजन सोसाइटी परिसर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में परम पूज्य भदंत डॉ. बुद्धपाल महाथेरो तथा परम पूज्य परमानंद भिक्षु उपस्थित रहे।

आषाढ़ी पूर्णिमा से आश्विनी पूर्णिमा तक तीन महीने के वर्षावास के दौरान श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ अष्टशील का पालन करने वाले उपासक-उपासिकाओं ने उत्सव में भाग लिया। इस अवसर पर भदंत डॉ. बुद्धपाल महाथेरो ने वर्षावास के 13 उपोसथ दिवसों पर भोजनदान कर पुण्य अर्जित करने वाले श्रद्धालुओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की आस्था, त्याग और दान कभी व्यर्थ नहीं जाएंगे।

उन्होंने सभी के जीवन में मंगल और सुख-समृद्धि की कामना की।सोसाइटी के महासचिव साधन बरुआ ने बताया कि संध्या में आकाश में फानूस उड़ाए गए। उन्होंने कहा कि फानूस अंधकार, लोभ, द्वेष और मोह त्यागकर प्रकाश के मार्ग पर आगे बढ़ने का प्रतीक है। उन्होंने इस प्रकाश से समाज और जमशेदपुर के आलोकित होने की मंगलकामना की। सोसाइटी के अध्यक्ष आलोक रंजन बरुआ ने जानकारी दी कि आगामी 1 नवंबर को दानोत्तम कठिन चीवर दान उत्सव आयोजित होगा। प्रवारणा पूर्णिमा के बाद एक महीने के भीतर यह पुण्यकार्य किया जाता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *