• Sun. Oct 25th, 2026

हरिहरगंज में सफाई कर्मियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, गीले-सूखे कचरे के प्रबंधन पर जोर

admin's avatar

Byadmin

Oct 25, 2026
crescent ad

 

हरिहरगंज, पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हरिहरगंज। नगर पंचायत हरिहरगंज की ओर से शनिवार को थाना के समीप स्थित संस्कार भवन में सफाई कर्मियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ नगर की स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाना था।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, सिटी मैनेजर नजीबुल्लाह अंसारी एवं समाजसेवी जानू चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इस दौरान प्रशिक्षक नीतीश कुमार ने सफाई कर्मियों को गीले एवं सूखे कचरे की पहचान करने, दोनों प्रकार के कचरे को अलग-अलग एकत्रित करने तथा उनके उचित प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कचरे का स्रोत पर ही पृथक्करण करना स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे कचरे के निस्तारण में आसानी होती है और शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में मदद मिलती है।

प्रशिक्षण के दौरान सफाई कार्य करते समय आने वाली विभिन्न समस्याओं, उनसे बचाव के उपायों और सुरक्षित तरीके से कार्य करने के आवश्यक पहलुओं पर भी चर्चा की गई। सफाई कर्मियों को स्वच्छता संबंधी नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर पंचायत की इस पहल को सफाई व्यवस्था में सुधार लाने तथा हरिहरगंज को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छ नगर के निर्माण में सफाई कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सफाई कर्मियों को सुरक्षित तरीके से कार्य करने और स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य सफाई कर्मियों को कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ बेहतर स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद कृष्ण कुमार क्रांतिकारी, रामजी पासवान, त्रिपुरारी राम, सामुदायिक संगठनकर्ता बिचित्रा कुमारी, सफाई सुपरवाइजर शशि भूषण कुमार, गांधी कुमार, प्रमोद बस, मंदू कुमार, समुद्री देवी, अनीता देवी, रीता देवी, कविता देवी सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *