• Fri. Oct 23rd, 2026

दारू में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन का सख्त एक्शन, 71 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और केमिकल से बना चाट नष्ट

admin's avatar

Byadmin

Oct 23, 2026
crescent ad

 

 

दारू (हजारीबाग)। आम लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने दारू अंचल में सघन निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त हेमंत सती एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शशि जायसवाल के निर्देशानुसार 23 अक्टूबर 2026 को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन के नेतृत्व में विभिन्न दुकानों और ठेला-खोमचा की जांच की गई।

 

निरीक्षण के दौरान मंजर हुसैन ने खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर गंभीरता दिखाई। टीम ने सत्यम स्टोर, एमबी मार्ट, विजय स्टोर, यादव जी बेकरी, गुप्ता स्वीट्स सहित अन्य दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सत्यम स्टोर में लगभग 65 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पाई गई, जबकि एमबी मार्ट में लगभग 6 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक मिली। इसके अलावा एक गुपचुप ठेले पर केमिकल से बना चाट भी पाया गया। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और चाट को नष्ट कराया।

 

जनस्वास्थ्य को लेकर सख्ती, दुकानदारों को 14 दिनों की मोहलत

 

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन ने निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों को उन्हें दूर करने के लिए 14 दिनों का समय दिया। साथ ही खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 

मंजर हुसैन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया गया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध अग्रेतर कार्रवाई भी की जाएगी।

 

निरीक्षण अभियान में ये अधिकारी रहे शामिल

 

इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमरीश पांडे, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी नवेद अंजुम, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुश्री श्वेता त्रिपाठी, सूरज कुमार एवं धनेश्वर कुशवाहा शामिल रहे।

 

खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में बिकने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा आम लोगों को एक्सपायरी और असुरक्षित खाद्य सामग्री से बचाना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *