• Fri. Oct 23rd, 2026

Adityapur : फुटबॉल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा पंडाल का भूमिपूजन 25 को

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 23, 2026
crescent ad
आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा पंडाल के निर्माण को लेकर आगामी 25 अक्टूबर को भूमिपूजन किया जाएगा।
इसे लेकर आयोजित कमेटी की बैठक में पूजा समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अंजनी कुमार दास को पुनः अध्यक्ष चुना गया। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष पूजा कमेटी अपनी स्थापना की 54वीं वर्षगांठ मनाएगी।
कमेटी में अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद को महासचिव, माणिक दास को कोषाध्यक्ष तथा विश्वनाथ घोष को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुशील मंडल, पीके बर्मन (गोरा), बूबू दत्ता और सुशील सिंह संरक्षक बनाए गए हैं।
संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी नंद किशोर यादव और अधिवक्ता दिलीप कुमार साव को सौंपी गई है। कार्यकारिणी में रतन गोप, शक्ति दास, विजय सिंह, गोपाल दास, अनिकेत दास, जितेन महतो, अशोक घोष, मोती मुंडा, लालटू दास, संदीप महतो, सपन दास, मधु राव, अजय सिंह, अलख चौधरी, अंजू लाला, पठान महतो, मोनू राय, प्रवीण महतो और शंकर दलाई आदि शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *