
सरायकेला-खरसावां जिले में चौका थाना क्षेत्र के बड़ामटांड़ में विजयादशमी के दूसरे दिन गुरुवार शाम को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी बड़ामटांड़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता हरेलाल महतो और समाजसेवी हिकिम चंद्र महतो ने पटाखा में आग लगाकर रावण दहन का शुभारंभ किया। रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले के धू-धू कर जलते ही पूरा मैदान जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा।

रावण दहन देखने के लिए रांगामाटी, नागासेरेंग, उरमाल, दिनाई, सावडीह, डूंगरीडीह, सिदडीह, झाबरी, पानला, हेंसाकोचा समेत आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश के साथ पुतला दहन किया गया।

सुरक्षा को लेकर कमेटी की ओर से मैदान के चारों ओर घेराबंदी की गई थी। मौके पर सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक दुसरू बानसिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एनएच पर यातायात नियंत्रण के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
