• Thu. Oct 22nd, 2026

सरायकेला : आदित्यपुर आयडा खाऊ गली हत्याकांड में मां-बाप समेत पांच आरोपी सलाखों के पीछे, पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और कड़ाही की जब्त, FSL जांच के लिए भेजा ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 22, 2026
crescent ad
सरायकेला-खरसावां:  आदित्यपुर   दुर्गा पूजा में आयडा खाऊ गली में महज 150 रुपये के चाउमीन और चिकन चिली के ऑर्डर पर हुए विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया।
मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे परिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आदित्यपुर थाना पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू और कड़ाही भी बरामद कर लिया है, जिसे जांच के लिए फोरेंसिक (FSL) भेज दिया गया है।

*ऑर्डर में देरी और गाली-गलौज से भड़की चिंगारी -*

प्रत्यक्षदर्शी और शिकायतकर्ता सागर झा की लिखित शिकायत के अनुसार उस रात वह अपने दोस्तों के साथ खाऊ गली स्थित दुकान पर हाफ चाउमीन और चिकन चिली लेने पहुंचे थे। 150 रुपये का भुगतान हो चुका था, लेकिन ऑर्डर मिलने में देरी होने लगी। इस बात को लेकर शुरू हुई नोकझोंक गाली-गलौज में बदल गई। हालांकि दुकानदार ने पैसे लौटा दिये थे, लेकिन विवाद थमा नहीं और देखते ही देखते दुकानदार का पूरा परिवार उग्र हो उठा।

*चाकू के वार से बुझ गया घर का चिराग -*

विवाद के दौरान सालडीह बस्ती (हरी मंदिर, डी रोड) निवासी दुकानदार परिवार ने हमला बोल दिया। आरोप है कि बेटे ऋषभ बरुवा ने अचानक चाकू निकाल लिया और ताबड़तोड़ वार कर दिये। इस हमले में मानगो निवासी लाइटिंग मिस्त्री शिखर तिर्की की जान चली गई। वहीं बीच-बचाव में आए सागर झा, सन्नी और अरुण पांडे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों का इलाज टीएमएच अस्पताल में चल रहा है।

*सलाखों के पीछे पहुंचा पूरा परिवार -*

थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि सागर झा की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी ऋषभ बरुवा, उसके भाई मोहित बरुवा, पिता मोहन बरुवा, मां ऋषिका बरुवा और बहन मुक्ति बरुवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना चाकू और तवा जब्त किया है।
त्योहार की रात चंद रुपयों और क्षणिक गुस्से ने एक होनहार युवक की जान ले ली, वहीं दूसरे परिवार का आशियाना भी सलाखों के पीछे तबाह हो गया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *