
बंदगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CSC संचालक से रंगदारी मांगने और उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चाईबासा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महुलसाई निवासी सन्नी कुजूर उर्फ रौशन एक्का (39 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, बंदगांव थाना क्षेत्र के CSC संचालक गोविन्द मुण्डरी को 15 अक्टूबर को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले ने CSC चलाने के नाम पर चार घंटे के भीतर 25 हजार रुपये रंगदारी देने की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर संचालक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
निर्धारित समय के भीतर रुपये नहीं मिलने पर आरोपी ने दोबारा फोन कर 24 घंटे के अंदर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने 16 अक्टूबर को बंदगांव थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर बंदगांव थाना कांड संख्या 14/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(2), 308(4), 351(2) एवं 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डॉ सैय्यद मुस्तफा हाशमी की निगरानी में छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती रात आरोपी सन्नी कुजूर उर्फ रौशन एक्का को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन मोबाइल फोन और एक हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, उसके विरुद्ध मुफ्फसिल थाना, चाईबासा में पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2004 का एक मामला, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 364/34 के बाद धारा 302 जोड़ी गई थी, तथा वर्ष 2026 का एक अन्य मामला शामिल है।
*छापामारी दल में शामिल*
छापामारी दल में बंदगांव थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी, धिरेन्द्र देव मनीषी तथा बंदगांव थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
