• Mon. Oct 12th, 2026

सरायकेला : ACB कार्रवाई के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन ।एसीबी कार्रवाई के विरोध में कर्मचारियों का प्रदर्शन, काला बिल्ला लगाकर कर रहे सरकारी कामकाज ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 12, 2026
crescent ad
सरायकेला : झारखंड अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारियों ने सोमवार से छह दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। संघ के निर्देश पर 12 से 17 अक्टूबर तक जिले के सभी कार्यालयों में कर्मचारी बांह पर काला बिल्ला बांधकर सरकारी कामकाज कर रहे हैं।
इसी क्रम में गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मचारियों ने भी काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराया। यह विरोध 8 अक्टूबर 2026 को चतरा अनुमंडल कार्यालय के प्रधान लिपिक (बड़ा बाबू) बासुदेव राम की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) द्वारा की गई गिरफ्तारी और बंद कमरे में संचालित जांच प्रक्रिया के खिलाफ किया जा रहा है। कर्मचारी संघ ने एसीबी की इस कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर सवाल खड़े किए हैं।
संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि संगठन भ्रष्टाचार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई का समर्थन करता है, विरोध नहीं करता। उनका एतराज ट्रैप मामलों में अपनाई जा रही प्रक्रिया, निष्पक्षता के अभाव और नियमों की अनदेखी को लेकर है।
संघ की मांग है कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से पहले शिकायत की प्रमाणिकता, जमीनी साक्ष्य और पूरे घटनाक्रम की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। केवल संदेह, अस्पष्ट आरोपों या दुर्भावना से प्रेरित शिकायत के आधार पर किसी कर्मी को दोषी ठहराना न्यायसंगत नहीं है।
कर्मचारी संघ ने प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता, सेवा नियमों के कठोर पालन और कर्मचारियों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की है। संघ ने यह भी कहा है कि इस विरोध के कारण जनता के जरूरी काम प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *