
राजनगर। राजनगर प्रखंड के अमलाटोला निवासी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य स्वर्गीय दासमत मार्डी के निधन पर झामुमो के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली उनके आवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
साथ ही, उन्होंने परिवार को श्राद्ध कर्म के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। इस अवसर पर गणेश महाली ने कहा कि स्वर्गीय दासमत मार्डी का निधन परिवार, समाज और संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। किसी प्रियजन को खोने का दुख अत्यंत पीड़ादायक होता है,
जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी पूरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है। गणेश महाली ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि संकट के समय पीड़ित परिवार के साथ खड़ा रहना और यथासंभव सहयोग करना सामाजिक जिम्मेदारी है। इस दौरान झामुमो के केंद्रीय सदस्य बिशु हेम्ब्रम, प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम, सुबल महतो, चतुर्भुज हेम्ब्रम, रिंकू राउत, शेखर महाकुड़, दुर्गा लाल मार्डी, धानु टुडू, प्रकाश महतो, शुकलाल मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
