
बेरमो/ बोकारो थर्मल-
बोकारो थर्मल के गोविंदपुर सी पंचायत अंतर्गत जीएमटी कॉलोनी में गंदगी की समस्या बनी हुई है। कॉलोनी में जगह-जगह कचरे का ढेर लगा है। जीएमटी-30 के सामने डस्टबिन टूटकर पड़ा है, जबकि उसके आसपास कचरा बिखरा हुआ है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर शनिवार को पंचायत के मुखिया विकास सिंह उर्फ बबलू सिंह ने स्थल का निरीक्षण किया।

मुखिया ने बताया कि जीएमटी कॉलोनी के लोगों ने फोन कर जीएमटी-30 के सामने कचरा जमा होने की सूचना दी थी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने डीवीसी प्रबंधन की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ दिन पहले स्वच्छता पखवाड़ा के नाम पर अभियान चलाया गया था, लेकिन इसके बावजूद कॉलोनी में गंदगी का अंबार लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्वच्छता अभियान केवल दिखावे तक सीमित रह गया और जमीनी स्तर पर अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

बबलू सिंह ने कहा कि जीएमटी कॉलोनी के अलावा आसपास की अन्य गलियों में भी कचरा जमा है, जिससे प्रबंधन की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। उन्होंने डीवीसी प्रबंधन से मामले में तत्काल संज्ञान लेकर सभी गलियों और कॉलोनियों में नियमित सफाई कराने तथा इसकी निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की।
मुखिया ने कहा कि उनकी ओर से जल्द ही नया डस्टबिन उपलब्ध कराया जाएगा। पंचायत की ग्रामसभा में पूरे वर्ष के लिए सफाई संबंधी योजना पारित की गई है। इसके तहत डस्टबिन में जमा कचरे का नियमित उठाव कराया जाएगा, ताकि कॉलोनी में स्वच्छता बनी रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
