• Sat. Oct 10th, 2026

सरायकेला : चांडिल थाना से 200 मीटर दूर लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक के घर हथियारबंद डकैती, 1 करोड़ के जेवर-नकद लूटे – बाजार समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 10, 2026
crescent ad
सरायकेला :चांडिल रात 1 से 2:30 बजे 7-8 नकाबपोश बंग्ला भाषी बदमाशों ने पिस्टल की नोंक पर परिवार को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम, फॉरेंसिक टीम पहुंचेगी ।
अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए चांडिल थाना से महज 200 से 500 मीटर की दूरी पर बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। चांडिल बस स्टैंड के समीप स्थित लक्ष्मी ज्वेलर्स के मालिक सुरेश चौधरी के घर में शुक्रवार देर रात 1 से ढाई बजे के बीच 7-8 नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया।
बताया जा रहा है कि बदमाश पिस्टल, बंदूक से लैस थे और सभी बंग्ला भाषी थे। बदमाशों ने घर के मुख्य रास्ते से प्रवेश कर परिवार को पिस्टल की नोंक पर बंधक बना लिया।
*पुत्र ने 4 बदमाशों को दबोचा, पिस्टल सिर पर सटाने से छोड़ा*
सुरेश चौधरी के पुत्र उमंग चौधरी ने बताया कि रात करीब 1 बजे 7-8 युवक चेहरे पर गमछा बांधकर घर में घुसे। उसने हिम्मत दिखाते हुए 4 बदमाशों को पकड़ भी लिया, लेकिन बदमाशों ने पिस्टल उसके सिर पर सटा दी, जिससे डर के मारे उसे छोड़ना पड़ा। इसके बाद अपराधियों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकद मिलाकर करीब 1 करोड़ रुपये की लूट कर ली और फरार हो गए।
सुरेश चौधरी चांडिल बाजार बस स्टैंड के निवासी हैं। पूर्व में चांडिल बाजार में उनकी सोने-चांदी की दुकान थी, हालांकि पिछले कुछ वर्षों से व्यवसाय बंद है, फिर भी घर में बड़ी मात्रा में जेवरात रखे हुए थे।
*पुलिस जांच में जुटी, फॉरेंसिक टीम आएगी*
घटना की सूचना मिलते ही चांडिल थाना प्रभारी संतन तिवारी और सर्किल इंस्पेक्टर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बदमाश किस रास्ते से आए और किस दिशा में भागे, इसकी पड़ताल हो रही है। जल्द ही फॉरेंसिक जांच टीम के पहुंचने की उम्मीद है। थाना से इतनी कम दूरी पर हुई वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इलाके में दहशत का माहौल है।
बाजार समिति ने कहा है कि अगर पुलिस जल्द मामले का खुलासा नहीं करती तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।
*ईमानदारी की मिसाल – गली में मिला 2 लाख का चेन पत्रकार ने लौटाया*
इस बीच मानवता की एक मिसाल भी सामने आई। समाचार संकलन के लिए पहुंचे स्थानीय अखबार के पत्रकार प्रकाश कुमार को घर की गली में करीब 2 लाख रुपये का सोने का चेन मिला, जो डकैती के दौरान गिर गया था। पत्रकार ने ईमानदारी दिखाते हुए चेन उमंग चौधरी को वापस लौटा दिया।
बताया जाता है कि सुरेश चौधरी के यहां 1981 में भी डकैती हुई थी और अब 45 साल बाद 2026 में फिर बड़ी वारदात हुई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *