• Sat. Oct 10th, 2026

Adityapur : श्रीडुंगरी में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Oct 10, 2026
crescent ad
Adtyapur : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीडुंगरी में करीब 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में चर्चा का माहौल है। मृतक की पहचान गम्हरिया प्रखंड के यशपुर गांव निवासी राजेश महतो के रूप में हुई है। वह श्रीडुंगरी स्थित अपनी मौसी के घर रह रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। जब परिजन वापस लौटे, तो उन्हें युवक की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद तत्काल आदित्यपुर थाना पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। घटना के बाद से परिजनों में शोक व्याप्त है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *