
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
केंदुआ(धनबाद)पूर्व पार्षद ( जैक ) सह झारखंड प्रदेश राजद के महासचिव बोकारो थर्मल निवासी ज्ञानेश्वर सिंह यादव .65 वर्ष के निधन पर पूर्व मंत्री आबो देवी राष्ट्रीय जनता श्रमिक संघ के महामंत्री अवधेश कुमार संयुक्त महामंत्री उदय शर्मा ने गहरा शोक एवं हार्दिक संवेदना व्यक्त की है ।

नेता द्वय ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया तथा दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की । कहा कि ज्ञानेश्वर सिंह यादव जन सरोकारों से जुड़े नेता थे ।

अलग राज्य बनने के बाद पार्षद (जैक )बनाए गए । लंबे समय तक पूर्व पार्षद जैक को पेंशन दिलाने की लंबी लड़ाई लड़ी ।गोमिया विधानसभा से राजद के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े ,बेहतर प्रदर्शन किया सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड झारखण्ड के चेयरमैन भी रहे ।
उनके निधन पर राजश्रम के उपाध्यक्ष सुनील बाबू सिंह संगीतकार गोपाल जी यादव श्रमिक नेता सीताराम यादव पूर्व महानगर अध्यक्ष मंसूर आलम जीतपुर शाखा के सचिव रंजीत कुमार उर्फ गुड्डू यादव सुमेश कुमार युवा राजद जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार राजद के जिला सचिव मो0 अनीस फैजान करीम सोनू खान अधिवक्ता गुलशन खातुन राजेन्द्र प्रसाद युवा राजद महासचिव नवीन प्रसाद ने शोक प्रकट किया ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
