
नावाडीह:- तुलसी प्रसाद संवाददाता। नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित पेंक-नारायणपुर थाना परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो ने किया।बैठक में थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द का पर्व है। सभी पूजा समितियां प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराएं।
उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट करने से भी बचने की अपील की गई।बैठक में सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार,

रंजय सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि जगरनाथ महतो, पंसस रेवतलाल महतो, सीपीआई डुमरी विधानसभा प्रभारी नुनुचंद महतो, पूर्व मुखिया भेखलाल महतो, पूर्व पंसस जगरनाथ महतो, सदर बसारत अंसारी, खुर्शीद आलम, उमेश महतो, तुलसी महतो, भुनेश्वर राम तुरी, हेमलाल महतो, लालू मुर्मू, जानकी महतो, कुलदीप कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
